फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के तरसेम ने उपाध्यक्ष का चुनाव जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल कमेटी के उपाध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को कराया गया। इसमें नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार तरसेम कुमार भगत ने बाजी मार ली। बाड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल कमेटी में उपाध्यक्ष का पद काफी दिनों से रिक्त पड़ा था। इस पर पहले रह चुके राम जी दास शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

दोबारा से जब उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया तो दो उम्मीदवार मैदान में उतरे। इनमें भाजपा के पवन बक्शी और नेशनल कांफ्रेंस के तरसेम कुमार भगत थे। शुक्रवार को एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जोधराज भगत की देखरेख में उपचुनाव कराया गया। चुनाव में कुल 13 मतों का प्रयोग होना था जिसमें से 7 भाजपा के पार्षद थे। इस तरह से भाजपा का उपाध्यक्ष बनना तय था, लेकिन अंत में तरसेम लाल भगत ने 7 मत लेकर अपनी जीत सुनिश्चित की। चुनाव जीतने के बाद तरसेम का गर्मजोशी स्वागत किया गया। उन्होंने जीत की बधाई का सेहरा अपने साथियों के सिर पर बांधा और उसके साथ ही उन्होंने सच्ची निष्ठा से काम करने का प्रण लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें