फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग की शादी रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। चौकी चौरा के गांव सयोट में एक नाबालिग की शादी करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने रोक लगा दी। हालांकि परिजनों ने आर्यसमाज मंदिर में शादी करा दी थी। लड़की और लड़के के परिवार के कुछ सदस्यों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सयोट में नौवीं कक्षा की छात्रा की शादी राजोरी के बुद्धल निवासी 35 वर्षीय युवक से कुछ दिन पहले तय कर दी गई। लड़की के परिवार के लोग शादी के खर्चे के लिए क्षेत्रीय सरपंच से अनुरोध किया कि वह लड़की की शादी के लिए सरकार की तरफ से मिलने वाली मदद उन्हें मुहैया कराएं। इस पर सरपंच ने उनसे लड़की शादी के संबंध में उपयुक्त दस्तावेज मांगे। शादी 30 अप्रैल को होनी तय थी। बताया जाता है कि दस्तावेज में लड़की उम्र दिखी, जिसको लेकर सरपंच ने पंचों को अवगत कराया और कम उम्र की लड़की शादी को गलत बताते हुए सरकारी सहायता दिलाने से इनकार कर दिया। इस बीच इस बात का भी खुलासा हुआ कि चोरी छुपे परिवार वालों ने आर्यसमाज जम्मू में झूठे प्रमाणपत्र बना करके तीन दिन पहले ही उनकी शादी करा दी है। इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई कि नाबालिग लड़की शादी कराई जा रही है। शुक्रवार को शादी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव सयोट में लड़की के घर पर जा कर शादी को रुकवा दिया।
शुक्रवार को पुलिस ने लड़के और लड़की परिवार के सदस्यों को पुलिस चौकी में बुला कर मामले की जांच शुरू की, लड़की की सही आयु की छानबीन शुरू कर दी और आर्यसमाज में शादी करने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सरपंच शारदा देवी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए परिवार के सदस्य सरकारी मदद के लिए आए थे। जिस पर दस्तावेज पर आयु कम की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि नाबालिग की शादी कराना जुर्म है ऐसे दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे समाज में लोगों को अच्छा संदेश मिले।
---
नाबालिग लड़की की शादी करने का गंभीर मामला है। इस पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-चंद किशोर शर्मा, एसडीएम
-----
नाबालिग युवती की शादी घर में होने वाले शादी समारोह को रद्द करा दिया गया है। मगर आर्यसमाज मंदिर में शादी की गई है, मामले की जांच जारी है। दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-वरूण जंडियाल, एसडीपीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें