फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक ने जिस थाली में खाया उसी में छेद किया-उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कांफ्रेस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को आरोप लगाया कि मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर के लोग उनकी अविश्वसनीयता को प्रमाणित कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया में आई उन खबरों पर प्रतिक्त्रिस्या दे रहे थे, जिनमें मलिक ने दावा किया है कि किसानों के आंदोलन को लेकर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहस हुई।
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा कि यह आदमी जम्मू-कश्मीर में उनकी (प्रधानमंत्री की) मंशा को पूरा करने वाला आदमी था, अब उन्होंने जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया है। मलिक साल 2019 में जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने से पहले वहां के अंतिम राज्यपाल थे। मलिक ने एक वीडियो क्लिप में कथित तौर पर कहा है कि जब वह किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलने गए तो पांच मिनट के भीतर ही उनकी प्रधानमंत्री से बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें