जम्मू। भाजपा पंचायतीराज सेल के संयोजक शिवदेव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल से परामर्श के बाद प्रदेश सह संयोजक, जिला संयोजक, और सह संयोजकों के नाम की घोषणा की है।
इसमें सरपंच सुरजीत कुमार, सुखदेव चौधरी, प्रीतपाल सिंह और बलवंत सिंह को प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया हैं। कठुआ जिले में सरपंच जंगीर सिंह को संयोजक व सरपंच केवल कृष्ण और दिलावर सिंह व समीर सिंह को सह संयोजक बनाया गया हैं। सांबा जिले में रमण सिंह सलाथिया को संयोजक व द्वारिका शर्मा और सुरेंद्र सिंह को सह संयोजक मनोनीत किया गया हैं। पुंछ जिले में जहांगीर अहमद को संयोजक व मंजूर हुसैन और शब्बीर हुसैन राथर को सह संयोजक मनोनीत किया गया हैं। किश्तवाड़ जिले में कश्मीर सिंह को संयोजक व संदीप कुमार और नीरज वजीर को सह संयोजक मनोनीत किया गया हैं।
नौशेरा के लिए सरपंच नरेश सिंह चिब को संयोजक, सीमा देवी और कमलजीत सिंह को सह संयोजक मनोनीत किया गया हैं। रामबन जिले में राजेश सिंह संयोजक व राज सिंह और कुलदीप सिंह को सह संयोजक मनोनीत किया गया हैं। अखनूर के लिए किशोरी लाल को संयोजक व बबलू कुमार और पठान सिंह को सह संयोजक मनोनीत किया गया हैं। उधमपुर जिले के लिए सुनील सिंह को संयोजक व राकेश शर्मा और यशपाल चंद को सह संयोजक बनाया गया हैं। जम्मू ग्रामीण जिले के लिए विक्रमजीम सिंह को संयोजक व राजिंद्र सिंह कटोच और पालकी वर्मा को सह संयोजक मनोनीत किया गया हैं।