फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : अनुराग ठाकुर ने कहा- पीएम विकास योजना के तहत प्रदेश का खेल ढांचा हो रहा मजबूत

Mon, 27 Sep 2021 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इस दौरान ठाकुर ने 1.14 करोड़ रुपये की लागत से जोनल शारीरिक शिक्षा कार्यालय (जेडपीईओ) और जोनल लेवल प्लेफील्ड के विकास की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उसे दिशा देने की जरूरत है। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उन्हें बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्र सरकार काम कर रही है। यह बात युवा सेवा और खेल विभाग के मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को किचपोरा कंगन में जेडपीईओ और जोनल प्ले फील्ड की आधारशिला रखते हुए कही।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभा का विकास हो जिसके लिए खेल ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए खेल के मैदानों और इनडोर स्टेडियमों के विकास के लिए पीएम विकास योजना के तहत 200 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की है। प्रदेश में सिंथेटिक टर्फ, हॉकी और फुटबॉल मैदान तैयार करने के लिए 33 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।

इस दौरान ठाकुर ने 1.14 करोड़ रुपये की लागत से जोनल शारीरिक शिक्षा कार्यालय (जेडपीईओ) और जोनल लेवल प्लेफील्ड के विकास की आधारशिला रखी। इस दौरान सभा को संबोधित किया। इससे पहले मंत्री ने बोनीबाग बाला बस्ती को हाईवे से जोड़ने वाले 1.5 किलोमीटर सड़क का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें