उफा में मोदी-शरीफ मुलाकात से ठीक एक दिन पहले आतंकियों ने वीरवार को शोपियां जिला कोर्ट कांप्लेक्स में हमला कर दिया। आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
अस्पताल में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
उधर, बुधवार शाम सेना के दल पर हुए हमले में घायल जवान की देर रात अस्पताल में मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में यह दूसरा आतंकी हमला है।