फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने रामगढ व बाड़ी ब्राह्मणा में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। महिला उत्पीड़न के मामलों में हो रही बढ़ोतरी पर पुलिस ने रामगढ़ और बाड़ी ब्राह्मणा थाने में वुमेन हेल्प डेस्क का सोमवार को एसएसपी राजेश शर्मा ने शुभारंभ किया। ताकि महिलाओं, लड़कियों के उत्पीड़न या किसी तरह के दुर्व्यवहार या हिंसा का सामना करने में मदद मिले।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क की स्थापना का उद्देश्य थानों को महिलाओं के अनुकूल और स्वीकार्य बनाना है। यह थाने में चलने वाली किसी भी महिला के लिए संपर्क का पहला और एकल बिंदु होगा। पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क में महिलाओं, लड़कियों द्वारा की गई शिकायतों से निपटने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को पर्याप्त ताकत मिली है। रामगढ़ में महिला हेल्प डेस्क का नेतृत्व एएसआई असमत आरा ने किया। जबकि बाड़ी ब्राह्मणा में पीएसआई दीपिका जलोतरा प्रभारी हैं।
बाद में एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क के प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की और सभी रिपोर्ट किए गए मामलों की समय पर कार्रवाई के लिए उनसे आग्रह किया और यह सुनिश्चित किया कि महिलाओं को सही न्याय दिलाया जाए। पुलिस थाना घगवाल व विजयपुर में गत दिनों हेल्प डेस्क खोला गया था। इस अवसर पर अतिरिक्त एसपी एजाज अहमद जरगर, एसडीपीओ विजयपुर लव करण तनेजा, निहार रंजन, एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा इंसपेक्टर इंदरपाल सिंह, थाना प्रभारी रामगढ़ इंसपेक्टर अर्जुन चिब थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें