फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की भलाई के लिए पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। गांव और समाज की रक्षा लिए हर आयु वर्ग के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की अनहोनी टालने के लिए पुलिस को तुरंत सूचना दें। कानून हाथ में न लें, यहीं एक अच्छे शहरी की निशानी है।
विज्ञापन

उपरोक्त बातें गांब कूल कलां में सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई पुलिस-पब्लिक बैठक के दौरान उन्होंने कही। बैठक में एसपी हेडक्वार्टर डॉ. रमनीश गुप्ता से आग्रह किया कि क्षेत्र में मवेशी की चोरियों पर अंकुश लगाएं। एसपी हेडक्वार्टर ने आश्वासन दिया कि पशु चोर और नशे के धंधे में लिप्त लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बैठक में एसडीपीओ शब्बीर खान, थाना प्रभारी तिलक राज, सरपंच सुभाष चंद्र, महेश चंद्र, विजय सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें