फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 600 अपराधियों पर होगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों को शांतिपूर्ण कराने में चुनाव आयोग कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। इसलिए सुरक्षा को लेकर हर एक जरूरी कदम उठाया जा रहा है। आयोग ने गृह मंत्रालय की मदद से चुनाव में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


ऐसे सैकड़ों लोगों की सूची तैयारी की गई है, जो कहीं न कहीं आपराधिक घटनाओं से जुड़े हुए हैं। चुनाव आयोग ने गृह विभाग की मदद से सूची तैयार कर राज्य पुलिस को जारी की है, ताकि इन लोगों पर नजर रखी जा सके। सूची में कई बड़े लोगों के नाम भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने जम्मू जिला प्रशासन को 600 आपराधिक छवि वाले लोगों की सूची सौंपी है, जिन पर चुनाव में कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने यह सूची जिला पुलिस को दे दी है और इन पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी, जम्मू कल्याण सिंह परिहार ने बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षा पर कोई कोताही नहीं बरती जा रही। चुनाव शांतिपूर्ण हों, इसलिए हर एक जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने एक सूची सौंपी थी। इस सूची में उन लोगों के नाम हैं, जो आपराधिक घटनाओं में संलिप्त हैं और आपराधिक छवि वाले हैं।  इस सूची में कई बड़े लोगों के नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

हथियारों की जानकारी देने में हिचक रही पुलिस

सुरक्षा को लेकर बेशक बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जम्मू जिले में कितने लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं, इसकी जानकारी देने में जिला प्रशासन और पुलिस हिचकिचा रही है।

अब तक 1121 लाइसेंसी हथियार जम्मू जिले के विभिन्न थानों में जमा हो चुके हैं, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा कि जिले में कुल कितने लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। सूत्रों की मानें तो कई बड़े लोगों के लाइसेंसी हथियार जमा नहीं हो रहे। बार-बार कहने पर भी यह लोग हथियार जमा नहीं करा रहे। इसलिए विभाग कुल लाइसेंसी हथियारों का आंकड़ा नहीं बता रहा।

अपराधियों की वारे न्यारे

चुनाव के चलते पुलिस भी व्यस्त हो गई है। इससे अपराधियों के वारे न्यारे हो गए हैं। दरअसल, पुलिस चुनाव में इस कद्र व्यस्त है कि अपराधियों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा। यही कारण है कि पिछले 15 दिन से शहर में लूट, मारपीट, चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें