आरएस पुरा के बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहनों की हवा निकालते पुलिस कर्मी।
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में सड़क किनारे लोगों द्वारा गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों की पुलिस ने हवा निकाल दी। इसके साथ अन्य लोगों को व दुकानदारों को चेतावनी दी कि बाजार में किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो वाहन मालिक और दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान मंगलवार को बाजार में अनलॉक-1 के दौरान दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बाजार में सड़क पर ही कई वाहन खड़े दिखे। वाहन मालिक के न आने पर उन वाहनों की हवा निलवा दी। कहा कि है अनलॉक-एक के चलते सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को भी चाहिए कि वह सड़कों के किनारे दो पहिया वाहन न खड़े करने दें ताकि पैदल आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। कई लोगों ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि बैंक जाने पर या दुकान में जाने पर सड़क किनारे ही बाहर वाहन खड़ा करना पड़ता है। पास में कोई पार्कि ंग स्थल नहीं है। इधर-उधर वाहन खड़ा करने पर उनके चोरी होने की आशंका रहेगी। पुलिस द्वारा वाहनों की हवा निकालना ठीक नहीं।