जम्मू। इस बार 32वां पुलिस मेला श्रीनगर में होना है। अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन टिकट बंटना शुरू हो गए हैं। लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। छह महीने पहले इसका आयोजन जम्मू में हुआ था।
मेेले में कई तरह के ईनाम रहते हैं, जिसके चलते भी लोगों का इसके प्रति आकर्षण रहता है। मेले में लोग खास तौर पर इसलिए भी शिरकत करते हैं, क्योंकि इसका लाभ पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को भी जाता है। इसके अलावा विभिन्न उत्पादों के स्टाल भी लगते हैं। इनमें भी लोग खरीददारी करते हैं। इस बार लक्की ड्रा में पिछली बार की तरह सियाज, वैगन आर और आल्टो समेत 21 कारें हैं। इसके अलावा छोटे बड़े कुल 7847 इनाम निकाले जाएंगे। आर्म्ड पुलिस के आईजी दानेश राणा ने बताया कि मेला श्रीनगर में होगा। अभी यह तय नहीं किया गया है कि किस तारीख को इसका आयोजन होगा। फिलहाल तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक में तय होगा कि इसका आयोजन किस तारीख को किया जाएगा।