फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिड स्टेशनों पर लोड बढ़ने से लग रहे है लंबे - लंबे बिजली के कट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली कटौती के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल किया हुआ है। रही सही कसर बिजली कट निकाल रहे हैं। मंगलवार को भी लोड बढ़ने से आठ इलाकों के ट्रांसफार्मर जल गए। इसके चलते कुंजवानी, सतवारी, नरवाल, मुट्ठी, तालाब तिल्लो, पुराने शहर, न्यू प्लाट व सिद्ड़ा के लोगों को बिजली के अघोषित कट झेलने पड़े। हालांकि बाद में ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली बहाल कर दी गई थी। मंगलवार को शहर के तीन ग्रिड स्टेशन भी लोड बढ़ने के चलते दो-दो घंटे की अवधि के लिए बंद करने पड़े।
विज्ञापन

शहर के जानीपुर, नरवाल और पौनीचक ग्रिड स्टेशन ओवर लोड होने से शहर के अधिकांश इलाकों में दो से तीन घंटे के कट लगे। लोड बढ़ने से तारें और कंडक्टर जल गए। ग्रिड स्टेशन बंद करने से बिजली सप्लाई में बाधा आई। शहर के बस स्टैंड, गंग्याल, रेशमघर कालोनी, बख्शी नगर, गांधीनगर, बठिंडी, नरवाल, शक्ति नगर, संजय नगर, शास्त्री नगर, रिहाड़ी और औद्योेगिक क्षेत्र ब़ाड़ी ब्राह्मणा के लोअर और अप्पर जलोचक में दिन में रुक- रुक कर पांच से छह घंटे की बिजली कटौती रही। बिजली विभाग के अनुसार उमस भरी गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ने से ट्रांसफार्मर से लेकर ग्रिड स्टेशन ठप हो रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही बिजली कटौती शुरू हो गई थी। शहर के जिन आठ इलाकाें में ट्रांसफार्मर जले थे, उन्हें बदलकर बिजली बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें