कोरोना कर्फ्यू शुरू होते ही जम्मू संभाग की कठुआ पुलिस हरकत में आ गई है। आवागमन रोकने के लिए चौक-चौराहों पर तार लगाने के साथ सख्ती बढ़ा दी है। बिना किसी काम के बाजारों में घूमने वाले लोगों को पुलिस ने घर में ही रहने की हिदायत दी। चड़वाल में चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण सलाथिया ने कर्फ्यू शुरू होने से पहले पूरे बाजार में घूमकर दुकानदारों को हिदायत दी।