फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जल्द फ्लोरीकल्चर विभाग में उपनिदेशक के दो पद होंगे सृजित

Fri, 30 Apr 2021 03:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रशासनिक परिषद ने पुलवामा और आयुष अस्पताल बारामुला में हर्बल गार्डन विकसित करने के लिए भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लोरीकल्चर, गार्डन और पार्क विभाग के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रशासनिक परिषद (एसी) ने वीरवार को उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न श्रेणियों को तर्कसंगत बनाकर विभाग की प्रशासनिक ढांचे के पुनर्गठन को मंजूरी दी।
विज्ञापन


इसमें अलग अलग वर्गों में पदों को बढ़ाने के साथ फ्लोरीकल्चर सेवा भर्ती नियमावली 2010 के अनुसार परियोजना अधिकारी और वोटनिस्ट पद पर अब उपनिदेशक के दो पदों को सृजित करने की मंजूरी दी है।

हर्बल गार्डन विकसित करने के लिए भूमि हस्तांतरण को मिली मंजूरी
प्रशासनिक परिषद ने पुलवामा और आयुष अस्पताल बारामुला में हर्बल गार्डन विकसित करने के लिए भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी है। यह फैसला एसी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना का असर: जम्मू विश्वविद्यालय में रोस्टर पर बुलाया जाएगा नॉन टीचिंग स्टाफ
विज्ञापन


प्रशासनिक परिषद (एसी) ने भारतीय चिकित्सा पद्धति के तहत बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को 27 कनाल भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी। बारामुला में 50 बेड वाले आयुष अस्पताल और पुलवामा में हर्बल गार्डन में स्थापित करने के लिए 11 कनाल और 16 कनाल की भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी।.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें