फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: रॉयल गिरोह का कुख्यात बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा, 11 महीने से फरार मोहम्मद अयाज गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 12:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू पुलिस ने रॉयल गिरोह से जुड़े कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अयाज को 11 महीने की फरारी के बाद ज्यूल स्थित होटल से गिरफ्तार किया। आरोपी पर मारपीट, जानलेवा हमला, अवैध हथियार और सरकारी कर्मचारियों से बदसलूकी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद अयाज निवासी गुज्जर नगर हुई है। वह रॉयल सिंह गिरोह से बताया जा रहा है और एक आपराधिक मामले में वांछित था। आरोपी करीब 11 महीने से गिरफ्तारी से बच रहा था।

विज्ञापन


रेजिडेंसी रोड पुलिस चौकी की टीम ने ज्यूल स्थित होटल से आरोपी को दबोच लिया। वह सिटी थाने में इसी साल दर्ज एक एफआईआर के तहत फरार था। इसके अलावा पीर मीठा थाना में हिस्ट्रीशीटर है और जिले के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, जानलेवा हमला, अवैध हथियार, सरकारी कर्मचारियों से बदसलूकी और सड़क हादसे आदि शामिल है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से सिटी थाने में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें