फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू में सब‑इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा, बाकी दो की तलाश जारी

Mon, 15 Dec 2025 12:09 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में बख्शी नगर थाना के एसआई नितिन खजूरिया पर गुर्राह मोड़ के पास टोके और पिस्तौल से हमला करने वाले मुख्य आरोपी ऋषभ और मुन्ना डी को पुलिस ने घंटों में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम को बख्शी नगर थाना के जांच अधिकारी सब‑इंस्पेक्टर नितिन खजूरिया पर गुर्राह मोड़ के पास कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों में ऋषभ, मुन्ना डी और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। आरोपियों ने सब‑इंस्पेक्टर पर टोके से वार किया और पिस्तौल दिखाकर धमकी भी दी।

विज्ञापन


हमले में घायल एसआई नितिन खजूरिया को तुरंत जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बख्शी नगर पुलिस ने FIR संख्या 158/2025 दर्ज की और विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की।

खुफिया जानकारी से पुलिस ने आरोपियों को निक्की तवी इलाके में ढूंढ निकाला। अंधेरे में भागते समय ऋषभ और मुन्ना डी गिर गए और घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस अब शेष दो अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें: J&K: थार में आए हिस्ट्रीशीटर मुन्ना ने SI के सिर में मारे टोके, साथियों के साथ किया हमला, पिस्तौल दिखा दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें