फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े दो और आरोपी

Thu, 23 Apr 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बल्लेबाग में क्रिकेट मैच के दौरान खूनी संघर्ष में युवक की हुई मौत मामले में तीसरे दिन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। अब तक पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है। एक नाबालिग है।बुधवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


अन्य युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मारपीट में उपयोग की गई चीजें पहले ही बरामद कर लिए हैं। वहीं गांव बल्लेबाग और करंगी में तनाव का माहौल है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बुधवार को गिरफ्तार किए गए दोनों युवक बल्लेबाग के बताए गए। इससे पहले गिरफ्तार दोनों भाइयों में एक नाबालिग है।

वहीं मृतक युवक के परिवार के सदस्यों ने पुलिस से मांग की है कि अन्य सभी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार        किया जाए। मामले में थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि जांच जारी है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें