फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पर हमले के आरोप में कांग्रेस मंत्री गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के कठुआ से उम्मीदवार निर्मल सिंह और उनके समर्थकों पर हमले के आरोप में उमर सरकार में कांग्रेस के मंत्री मनोहर लाल शर्मा को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक दूसरी घटना में एक निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ जिला अधिकारी का कहना है कि राज्य जिला प्रशासन नें दो अलग-अलग एफआईआर में मंत्री और निर्दलीय उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने और चुनाव के नियमों के उल्लघंन के मामले दर्ज किए हैं।

मनोहर लाल शर्मा  पर मामला रनबीर पैनल कोड के तहत बिलावार पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। मनोहर लाल शर्मा  के साथ-साथ उनके समर्थकों पर भी हमले करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुछ कथित लोगों ने निर्मल सिंह की गाड़ी पर हमला किया। उस समय निर्मल सिंह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में थे। अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने डीएसपी के साथ की मारपीट

बिलावर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सहकारिता मंत्री और डाक्टर मनोहर लाल शर्मा और उनके कुछ समर्थकों पर चुनाव ड्यूटी के दौरान एक डीएसपी के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।

चुनाव के दरम्यान हिंसक  घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि घटना में शामिल तमाम आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर धारा 147/148/149/353/323/336/307 के तहत फौजदारी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात पुलिस को खबर मिली थी कि कांग्रेस प्रत्याशी डाक्टर मनोहर लाल शर्मा अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद भी परनाला गांव में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें