फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गिऱफ्तार किए दो पशु तस्कर

Wed, 04 Oct 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
 शहर के साथ लगते गोल मेला चौक इलाके में मोटरसाइकिल की महेंद्रा वाहन के साथ टक्कर हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जब लोगों की महेंद्रा वाहन के अंदर नजर पड़ी तो अंदर चार मवेशी बरामद हुए। चोरों को तस्करी करके घाटी ले जाया जा रहा था। लोगों ने उसी समय दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार सुबह करीब दस बजे जम्मू से घाटी की तरफ जा रहा महेंद्रा वाहन नंबर जेके02जे-1729 जैसे ही गोल मेला चौक इलाके में पहुंचा तो अचानक सामने मोड़ काट रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार विवेक कुमार शर्मा निवासी कल्लर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत वाहन की व्यवस्था करके जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दोनों वाहनों की टक्कर के बाद काफी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए। तभी अचानक लोगों की नजर वाहन के अंदर पड़ी तो देखा चार मवेशी वाहन के अंदर मौजूद हैं। लोगों ने उसी समय हंगामा शुरू कर दिया और वाहन में सवार कबीर और मोहम्मद इकबाल को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वाहन और दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि पुलिस को पशु तस्करी पर लगाम लगाने के लिए विशेष तौर पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें