फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पूर्व पंच की आतंकियों ने की हत्या

Wed, 04 Oct 2017 10:27 AM IST
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सत्ताधारी दल पीडीपी के एक पूर्व पंच की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकले। आतंकियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया गया है। 
विज्ञापन


आतंकियों ने पूर्व पंच गुलाम रसूल गनेई पर जिले के नंबन मट्टन इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी भाग निकले। स्थानीय लोग गनेई को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।

ज्ञात हो कि सोमवार को आतंकियों ने पुलवामा जिले के पदगामपोरा में एक मैरिज हाल में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर अवंतीपोरा थाने में तैनात मुंशी आशिक हुसैन की हत्या कर दी थी। इसके साथ ही उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें दो जवान घायल हो गए थे। 
विज्ञापन

  Jammu and Kashmir: Former Sarpanch Gh Rasool Ganie shot dead by terrorists in Anantnag's Nambal Mattan pic.twitter.com/tSU5xe1fkb — ANI (@ANI) October 3, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें