फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में उत्पात मचा रहे चार शराबी गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सीमावर्ती कस्बा राजुपरा के निकट एक श्मशान घाट पर दोपहर से शराब के नशे में धुत्त चार युवकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वहां से गुजरने वालों की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने चारों को पकड़ कर उसकी मेडिकल जांच कराई और केस दर्ज लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार, रोहित कुमार, कृष्ण लाल और अक्ष्य कुमार ने शराब के नशे में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हर आने-जाने वालों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने लगा। इस बीच मदून निवासी एक युवक को चारों ने जमकर पीटा दिया। मदून के ही रमेश चौधरी अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। उनके साथ भी गालीगलौज कर मारपीट करने लगे।

उन्होंने वहां से भाग कर पुलिस को सूचित किया। चौकी प्रभारी राजपुरा एनएस नागरा और चौकी प्रभारी बबर नाला ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर चारों शराबियों को पकड़ कर चौकी पर ले गए। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सांबा-राजपुरा मार्ग के किनारों पर बने अवैध खोखे को हटाया जाए। वहीं पर बैठकर ये लोग शराब पीते हैं और राहगीरों से बदतमीजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें