पांच साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना हफ्ते भर पहले की है। बच्ची के माता-पिता को आरोपी ने डरा धमका कर रखा हुआ था। इस वजह से मामले देरी से संज्ञान में आया।
शहर के जानीपुर इलाके की एक्सेल्सर लेन पर रहने वाले परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी गुरप्रताप सिंह उर्फ सन्नी को हिरासत में लिया है। मामले की शिकायत गौरक्षा समिति की तरफ से की गई थी।
समिति के प्रधान कुशल शर्मा ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने पीड़ित बच्ची के मां बाप को धमकी दे रखी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। समिति तक जब इसकी सूचना पहुंची तो मां बाप ने यह खुलासा किया था।