दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को पकड़ लिया। करीब एक महीने पहले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। पुलिस और सेना के 44 आरआर को यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
पकड़े गए आतंकवादी की पहचान कोठीपोरा छतरीगाम के इश्फाक अहमद डार उर्फ मोमिन पुत्र नजीर अहमद डार के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह इस साल के अगस्त से लापता हो गया था और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संगठन में शामिल हो गया था।