कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी और आतंकियों के मददगार को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना की 52-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 177-बटालियन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के सक्रिय आतंकी तथा मददगार को सोमवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। ज्ञात हो कि घाटी में तीन दिन में लश्कर के पांच आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को लश्कर के दो दहशतगर्दों को एक चाइनीज पिस्टल, एक पिस्तौल, दो चीनी ग्रेनेड, आठ गोलियां तथा 2.90 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को बडगाम से फरवरी 2021 से सक्रिय लश्कर दहशतगर्द अब्दुल हमीद नाथ को पकड़ा गया था।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को जिले के सोपोर के निंगली इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इस इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सोपोर पुलिस ने सेना की 52 राष्ट्रीय राइफ ल्स और 177 बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने इलाके में छुपे सक्रिय आतंकी और मददगार को ललकारा लेकिन उन दोनों ने वहां से भागने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने पेशेवर तरीके से दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि सक्रिय आतंकी की शिनाख्त काबू मोहल्ला आरामपोरा सोपोर के तौफ ीक काबू जबकि मददगार की तकियाबल सोपोर के बिलाल अहमद क ालू के तौर पर हुई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।