स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस
ने रात का पहरा बढ़ा दिया है। रात को गुजरने वाले वाहनों की गहन जांच की जा
रही है। साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है। चौक-चौराहों पर नाकों की संख्या बढ़ा दी गई है।
नेहरू
मार्केट, सतवारी, डोगरा चौक, गांधीनगर, कनाल रोड, बेलिचराना सहित अन्य
स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। दोपहिया, कारों के दस्तावेज, अन्य
राज्यों के वाहनों की जांच में तेजी लाई गई है।
सतवारी से ज्यूल चौक की ओर जाने वाले अधिकतर वाहनों को बिक्रम चौक पर लगाए गए नाके पर रोका जा रहा है। एक नाके पर करीब पंद्रह से बीस पुलिसकर्मी तैनात हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में अधिक सख्ती की गई है।
गांवों
की ओर जाने वाले रास्तों पर नाके लगाए गए हैं और लोगों से पूछताछ की जा
रही है। खासतौर पर संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पैसेंजर और
कामर्शियल वाहनों को खासतौर पर चेक किया जा रहा है। एसएसपी उत्तम चंद के
मुताबिक सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। किसी को भी खलल डालने का मौका नहीं
दिया जाएगा।