फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद गंदगी से अटा शहर

Wed, 13 Aug 2014 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर में गंदगी का आलम है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में कचरा बिखरा पड़ा है। कनाल रोड स्थित साइंस कालेज की बात करें तो स्थिति बहुत खराब है। कालेज गेट पर ही गार और कूड़े का ढेर है।
विज्ञापन


कालेज के विद्यार्थियों और राहगीरों को वहां से गुजरने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। साइंस कालेज स्थित फुटबाल मैदान के साथ वाले खेल मैदान में बारिश गंदगी का आलम है। इसमें लिफाफे पत्थर, कचरा, आदि गंदगी पड़ी है।

इसकी वजह से खिलाड़ी यहां अपना खेल जारी रखने में असमर्थ है। उन्हें खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। जमा गंदे पानी की वजह से मच्छर आदि पैदा होने से बीमारियों का संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन


दीपक, राहिल, ललित आदि विद्यार्थियों के मुताबिक लोगों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से वह मैदान में अभ्यास नहीं कर पाए हैं। वजह सिर्फ इतनी है कि खेल मैदान में गंदा पानी जमा है और बदबू आने के कारण खेलना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें