फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बालाकोट में पकड़ा गया पीओके का एक निवासी, पूछताछ जारी

Wed, 15 Jul 2020 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गिरफ्तार पीओके निवासी व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पुंछि जिले के मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे बालाकोट क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने पीओके के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ कर अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में घूम रहा था। 

विज्ञापन


सुरक्षाबल के जवान उसे बालाकोट पुलिस चौकी लेकर आए और पूछताछ की। उसकी पहचान अब्दुल रहमान (28) पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी निख्याल पीओके के रूप में हुई है। पुलिस की तरफ से इस बात का पता लगाने का प्रयास किया गया है कि वह इस पार कैसे और किस उद्देश्य से आया है। समाचार लिखे जाने तक उससे पूछताछ जारी थी। 

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को बालाकोट तहसील के फेंसिंग के आगे बसे गांव बरूती में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा तो क्षेत्र में तैनात सेना और बालाकोट पुलिस चौकी को सूचना दी। इसके बाद सेना और पुलिस ने गांव में पहुंच कर उसको दबोच लिया। पूछताछ में प्राथमिक स्तर पर उसके पीओके निख्याल निवासी होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान पर एक और 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने के लिए कल होगी जनसुनवाई, इस परियोजना से तबाह होगा पाक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें