फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें...कोरोना को मात देने के लिए कश्मीर मूल के ब्रिटिश चिकित्सकों ने दिया ये मंत्र

Wed, 15 Jul 2020 03:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

ब्रिटेन में काम कर रहे कश्मीरी मूल के डॉक्टरों ने घाटी के लोगों से आग्रह किया है कि वह कोरोना के खिलाफ जारी जंग में जीत हासिल करने के लिए पेशेवर चिकित्सकों की सलाह का अनुपालन कर सहयोग करें।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक हुई वृद्धि से चिंतित ब्रिटिश कश्मीरी मेडिकल एसोसिएशन के शीर्ष डॉक्टरों ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं का स्थानीय लोगों को पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    
विज्ञापन


संदेश में बताया गया है कि ब्रिटिश हेल्थ केयर पूरी दुनिया में मशहूर है परंतु हमें कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिटेन और उसके पड़ोसी देशों में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। अब हम कश्मरी लोगों के लिए चिंतित हैं क्योंकि अब घाटी में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन


बीकेएमए के अध्यक्ष डॉ. फारूक ए. वद्रो (सलाहकार हेमाटोलॉजी) ने कहा कि लोगों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को मिलकर इसका मुकाबला करना है। डॉ. शाहीन शोरा ने कश्मीरियों से फेस मास्क पहनने और मस्जिदों में जाने से बचने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें