फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पेश की मानवता की मिसाल, गलती से सीमा पार करने वाले पीओके नागरिक को भेजा वापस

Thu, 21 Nov 2019 08:22 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना ने शब्बीर को भेजा वापस - फोटो : ANI
विज्ञापन

कुपवाड़ा जिले में एलओसी से भारतीय क्षेत्र में घुस आए एक पाकिस्तानी नागरिक को सद्भावना दिखाते हुए पुलिस ने वापस भेज दिया। कुपवाड़ा पुलिस ने पाकिस्तान के पाजकोट निवासी शब्बीर अहमद नामक नागरिक को वापस उसके देश भेजा। वह इस साल 18 मई को जिले के करनाह इलाके में दिलार चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया था, जब वह आवश्यक अनुमति के बिना भारतीय क्षेत्र में चला आया था। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह मानसिक रूप से पीड़ित है। 

इसके बाद केंद्र के अधिकारियों ने पाकिस्तान में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया ताकि अहमद की स्वदेश वापसी हो सके। प्रवक्ता ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सद्भावनापूर्ण व्यवहार अपनाते हुए अहमद को वीरवार को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें