फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू बोले- पर्यटकों में विश्वास बढ़ाने के लिए काम करे पर्यटन विभाग

Thu, 21 Nov 2019 05:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गिरिश चंद्र मूर्मु - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ प्रत्येक पर्यटक को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग पर्यटकों में विश्वास बढ़ाने के लिए काम करें। जम्मू-कश्मीर से बाहर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो आयोजित किए जाएं। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों पर पर्यटन के प्रचार प्रचार को बढ़ावा दिया जाए। जम्मू शहर में टूरिस्ट सर्किट विकसित करने के लिए उचित स्थलों की शिनाख्त की जाए। इसमें संबंधित विभागों को शामिल करके बेहतर योजना तैयार की जा सके।

विज्ञापन


मुर्मू ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित गाइड पर्यटकों को सही रास्ता दिखाने का काम करें। जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक पर्यटन स्थल पर पर्यटकों को उचित सुविधाएं मुहैया कराने पर काम किया जाए।

उन्होंने कहा कि रोपवे पर सुरक्षित ऑडिट किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रशिक्षित रेस्क्यू प्रोफेशनल की सेवाएं लें। स्कीइंग स्थलों पर उचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर छोटे स्कीइंग साइट को विकसित किया जाए। उन्होंने मुबारक मंडी कांप्लेक्स पर कहा कि धरोहर भवन की मरम्मत के लिए उचित योजना बनाकर दी जाए।
विज्ञापन


बैठक में पर्यटन स्थलों से सड़क संपर्क मार्ग, एडवेंचर व गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटन ढांचे आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रिंसिपल सचिव नवीन कुमार चौधरी ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें