उड़ी-मुजफ्फराबाद व्यापारिक रूट से क्रास एलओसी ट्रेड के तहत वर्ष 2008 से अब तक 3700 करोड़ का कारोबार हुआ है। रूट पर व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इसके लिए जरूरत के मुताबिक सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। क्रास एलओसी ट्रेड को और सुविधाजनक बनाने के लिए बारामुला जिला उपायुक्त यशा मुदगल की अध्यक्षता में कमान पोस्ट पर महत्वपूर्ण बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई।
इस अवसर पर क्रास एलओसी ट्रेड की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 से क्रास एलओसी ट्रेड के तहत उड़ी से मुजफ्फराबाद रूट पर सामान से लदे 31 हजार 567 ट्रक गुजरे।