फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा: आतंकी के कब्र पर हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के जादूरा गांव में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के  कुछ आतंकियों ने शनिवार को मारे गए आतंकी रकीब बशीर की कब्र पर हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक रात करीब 8 बजे आतंकियों का एक ग्रुप गांव में आया और छह राउंड हवाई फायर किए । घटना के बाद सेना के जवानों ने इलाके में आतंकियों की खोजबीन की लेकिन वो फरार होने में कामयाब रहे।

वहीं इस बारे में जब पुलवामा जिले के पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, अगर ऐसा कुछ हुआ तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 फरवरी को गुंदीपोरा इलाके में मारा गया था आतंकी रकीब

पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर गुंदीपोरा गांव में सर्च अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंक‌ियों ने सुरक्षा बलों पर फायर‌िंग शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हुआ था। जिसकी पहचान रकीब बशीर के रूप में हुई थी। आंतकी रकीब पुलवामा के ही जादूरा इलाके का रहने वाला था और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के ल‌िए काम करता था।

मुठभेड़ के बाद इलाके में उग्र प्रदर्शन भी हुए थे। उस दौरान प्रदर्शनका‌र‌ियों को काबू करने के ल‌िए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें