फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी लड़ाई के चलते पैंथर्स पार्टी खत्म होने की कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने कहा कि बीस वर्ष पैंथर्स पार्टी में रहकर पार्टी को मजबूत किया। दो बार विधायक और मंत्री बनकर लोगों की सेवा की, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि पार्टी के अंदर चल रही आपसी लड़ाई के चलते पार्टी खत्म होने की कगार पर है।
विज्ञापन

वह रविवार को पंचों, सरपंचों, पार्टी प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में बोल रहे थे। बैठक में पंचों, सरपंचों, पार्टी प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक साथ कुंडल को आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पैंथर्स पार्टी की आपसी लड़ाई पार्टी को डूबो चुकी है। लिहाजा आप आम आदमी पार्टी में सदस्यता लेकर पहले की तरह लोगों को सेवा करें। पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुनकर यशपाल कुंडल ने कहा कि वह पार्टी के लोगों इस मांग पर विचार करेंगे और जल्द ही इस बात पर कोई फैसला लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें