विजयपुर। सरपंच रामपाल शर्मा ने पंचायती राज को मजबूत करने के दावे और वादे पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। पंचायतों में हो रहे कार्यों में पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता व भूमिका को समाप्त की जा रही है।
सरपंच ने कहा कि सांबा जिला प्रशासन ब्लाक में अपनी मर्जी कर रहा सरपंचों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा। पंचायतों में बिना सरपंच के उद्घाटन हो रहे हैं। सरपंच से न तो कंप्लीशन सर्टिफिकेट लिया जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा हाल है। पंचायतों में रामगढ़ पंचायत एसोसिएशन ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की है कि सरपंचों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जाए, नहीं तो रामगढ़ पंचायत एसोसिएशन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। संवाद