फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। भाजपा को वोट देने वालों ने कहा विपक्ष के कुछ बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस कारण उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ रोष है। क्योंकि जम्मू के लोगों ने इन विपक्षी पार्टियों के नेताओं से तंग आकर और भाजपा को वोट दिए थे। इन विपक्ष पार्टियों के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर को लूटा था। गरीब जनता की कोई सुनवाई नहीं होती थी। गुंडाराज चल रहा था। जब पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया और उनके विचार सुनें तो उसके बाद युवतियां, युवा, महिलाओं, बुजुर्गों ने नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत कर दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुभाष सिंह, रोहित, अमन, किरण आदि ने बताया कि कुछ विपक्षी नेता अपनी पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। हम लोगों ने दिल खोलकर भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा की विचारधारा अच्छी थी। क्षेत्र के लोगाें ने मांग की है कि इन लोगों को पार्टी में शामिल न किया जाए। क्योंकि विपक्ष के नेता भू माफिया गिरोह और अन्य मामलों में फंसे हैं। अपनी जांच को धीमी करने के लिए यह लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इन पार्टियों के नेताओं को भाजपा में जगह न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें