बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने सिडको चौक में बढ़ रहे जाम को लेकर शनिवार को ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्हें सिडको चौक पर ऑटो खड़ा न करने की हिदायत दी। इससे हादसों में भी बढ़ोतरी हो रही है।
ऑटो यूनियन ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। कहा गया कि यात्रियों बिठाने के लिए यही स्टेशन है। इसके अलावा आसपास ऐसी जगह नहीं है जहां वे खड़े हों और यात्रियों को बिठाएं। पुलिस ने सिडको चौक में ऑटो खड़ा करने के लिए पूरी तरह से मना कर दिया। उसके बाद ऑटो यूनियन के सदस्य और यूनियन प्रधान गुलाम नबी के साथ पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा से मिले और उन्हें इस समस्या से अवगत कराया। पूर्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराएंगे। संवाद