फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी उमीदवारों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
सांबा राजपुरा से विजयी हुए सवर्ण सिंह सन्नी अपने समर्थको के साथ - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुए। जिले में 11 सदस्यों के लिए 6125 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल करना था, जिनमें कुल 4055 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। जिले में कुल 66.21 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह नौ बजे तक 29.15 प्रतिशत मतदान हुआ। दस बजे तक 41 प्रतिशत, 11 बजे तक 52 प्रतिशत 12 बजे तक 60 प्रतिशत और एक बजे तक 66.21 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। सिख मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। जिले के राजपुरा में दोपहर बाद परिणाम सामने आ गया। वहां से सवर्ण सिंह सन्नी ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोहर सिंह को 49 मतों से हराया। रामगढ से गुरमेल सिंह ने त्रिलोक सिंह को 284 मतों से हराया। सांबा क्षेत्र से पहले ही तीन उम्मीदवार आपसी सहमति से ही विजयी घोषित कर दिए गए। विजयपुर से जसवीर सिंह ने तलविंद्रजीत सिंह को 358 मतों से हराया। स्वांखा रामगढ़ से विक्रम सिंह ने गारजीत सिंह को 188 मतों से हराया। बाड़ी ब्राह्मणा से कुलविंद्र सिंह, पखड़ी से मनमोहन सिंह, नंदपुर कैंप से जसविंद्र सिंह, चक सलारियां से दलजीत सिंह, सांबा से करनैल सिंह, सुपवाल से गुरमीत सिंह और पंगदौर से सुच्चा सिंह सर्वसम्मति से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें