फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के खिलाफ युवाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
किसान नेता मोहन सिंह चौधरी अग्निपथ योजना के वारे जानकारी देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में किसान नेता मोहन सिंह चौधरी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की ओर से अग्निपथ योजना लागू किए जाने की कड़ी निंदा कर वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में करीब करोड़ युवा हैं, जिनकी आयु 23 वर्ष से अधिक होने पर सेना में भर्ती नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

मात्रा चार वर्ष की सेवा होने पर बाद में नौकरी नहीं मिलने पर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अग्निपथ योजना लागू करने के लिए जल्दबाजी में लिए फैसले से युवा वर्ग के लोग हताश है, जिनकी मेहनत व्यर्थ हो गई। कोरोना के चलते दो वर्ष तक न तो भर्ती हो पाई और न ही फिजिकल टेस्ट पास करने वाले युवाओं की परीक्षा कराई गई। चौधरी ने कहा कि देश में दिन ब दिन बेरोजगारी में बढ़ोतरी होने पर आठ वर्षों में केंद्र की सरकार क्या कर रही थी, जिसने वर्ष 2014 में दो करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था।
भाजपा की नीति बेहतर नहीं होने पर युवा वर्ग के लोग आंदोलन करने पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस योजना के चलते देश के युवाओं व सेना को कमजोर करना है। प्रेसवार्ता में सरपंच बद्रीनाथ शर्मा, अजय कुमार, मूल सिंह व जगीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें