बिश्नाह। गांव टिंडे खुर्द में शुक्रवार की रात को चोरों ने गांव के अंदर पीर बाबा मजार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्थान पर रखी अलमारी में से 11 हजार 800 रुपये, पंखा और कुछ सामान चुरा लिया। इस तीर्थ स्थान पर रविवार को दंगल होना था। दंगल कमेटी और पीर बाबा संचालन कमेटी ने इसकी जानकारी बिश्नाह थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद