फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली को सांसद ने दिखाई झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नेहरू युवा केंद्र ने वीर प्रताप सिंह गाइडेंस एंड काउंसिलिंग सेल, गुड़ा सलाथिया के सहयोग से युद्ध स्मारक गुड़ा सलाथिया में विश्व साइकिल दिवस पर एक साइकिल रैली निकाली। जो गुड़ा सलाथिया से शुरू होकर ब्रिगेडियर राजेंद्र पार्क बगूना पहुंची। साइकिल रैली को सांसद जुगल किशोर शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न ऑटोमोबाइल, उद्योगों और कारखानों से जहरीली गैसों के उत्सर्जन के कारण पर्यावरण कितना गंभीर रूप से प्रदूषित है। इसके बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए ही साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ पर्यावरण उन वाहनों से निकलने वाली जहरीली गैसों से प्रदूषित हो रहा है। वैश्विक स्तर पर मोटर वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। रैली में 90 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौकेपर डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, निसार अहमद बट, राज्य निदेशक, एनवाईकेएस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें