सांबा। भाजपा जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पल्ली दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सलाथिया, डॉ. दवेंद्र मन्याल, चंद्र प्रकाश गंगा, जिला प्रधान अमर सिंह, नारायाण सिंह, केशव दत्त, आसीम गुप्ता, डीडीसी के सदस्य एवं अन्य नेता उपस्थित थे।
बैठक में प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बाद में पल्ली गांव पहुंच कर वहां प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाली जनसभा को लेकर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग जम्मू और उनकी पूरी टीम के साथ रिंग रोड का दौरा किया। उधर भाजपा नेताओं के अनुसार कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर जम्मू-कश्मीर के लोगों में काफी उत्साह है और इस रैली को सफल बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता जी जान लगा रहा है। इस मौक़े पर डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, आशा रानी, जतिन शर्मा, जयराम, अत्रेश दत्ता, नरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पंकज भगत, धीरज शर्मा, अंकुश जमवाल, विक्रांत सिंह, पंच नरेश शर्मा और मनिक भी पल्ली में पहुंचे।