फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की नष्ट हुई फसल का नहीं मिला मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों की धान की फसल गत वर्ष अक्टूबर में ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो चुकी थी, लेकिन आज तक किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के युवा नेता चौधरी बलवीर सिंह, पूर्व सरपंच दर्शन लाल ने बताया कि गत वर्ष अक्टूबर में ओलावृष्टि के कारण किसानों की धान की फसल नष्ट हो गई थी। तब प्रशासन ने एक सप्ताह में मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। इसको लेकर किसानों में रोष है। उनका कहना था कि जिन किसानों ने फसल का बीमा करा रखा था, उन्हें भी बीमा कंपनी की तरफ से बीमा की राशि नहीं दी गई है। हालांकि बीमा कंपनी की ओर से किसानों के खाते से पहले ही किश्त काट ली गई है। इसके बावजूद भी किसानों की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस नेता अनुसार इस बाबत उन्होंने प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी किसानों की समस्या के प्रति अवगत कराया था, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्होंने कांग्रेस हाई कमान से भी अपील की है कि वह एलजी को इस बारे में अवगत कराएं कि किसानों की नष्ट हुई फसल का शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें