फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/ घगवाल। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मंगलवार को जयंती के उपलक्ष्य में जिले में कार्यक्रम हुए। भाजपा जिला मुख्यालय में जिला प्रधान अमर सिंह की देखरेख में मुखर्जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डीडीसी सदस्यों ने भी उन्हें याद किया।
विज्ञापन

घगवाल मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह ने बताया कि किस प्रकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अखंड भारत के निर्माण के लिए उन्होंने आंदोलन छेड़ा। कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश किया। तत्कालीन कश्मीर सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रछपाल वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता भगत, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश जसरोटिया, डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेश संब्याल, सुखविंदर सिंह, देवराज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने डॉ. श्यामा प्रसाद को किया नमन
बिश्नाह। पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। पूर्व विधायक ने लोगों को पौधे वितरित किए और कहा कि पर्यावरण बचाने का एकमात्र यही रास्ता है कि अधिक से अधिक पौधे रोपे जाएं। दूसरी तरफ मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल प्रधान सुशील शर्मा, गगन भाटिया, पंडित नारायण दत्त शर्मा, सतीश भारती, राजन शर्मा, रमेश चंद्र, पार्षद कुलबीर सिंह, विशन चौधरी, सुरजीत सिंह, सुशील कुमार ने उन्हें याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें