सांबा। कस्बे की वार्ड-एक पक्की मंडी में मंगलवार को आयुष विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें पार्षद सीमा अंबा मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने वार्ड के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करा कर उन्हें मुफ्त आयुष दवाइयां बांटी गई। डॉ. निखिल महाजन व डॉ. कुलदीप की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा। शिविर में 200 लोगों को मुफ्त दवाइयां बांटी गई, शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता विकेश अंबा, अजय अग्रवाल, भारत भूषण भट्टी भी मौजूद थे। संवाद