फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी व अटानमी मांगने वालों को सिखाएंगे सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। प्रदेश में अगली सरकार जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की बनेगी। पार्टी का राज्य का दर्जा बहाल कराने का प्रमुख मुद्दा है। कश्मीरी के लोग अब गंभीर हो चुके हैं। आजादी व अटानमी मांगने वालों को अब सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह ने सोमवार को कस्बे में पार्टी के एक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि कश्मीर के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं लोग भी अब उन्हें समझ चुके हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक अच्छा संदेश दे रही है। सरकार के साथ बैठ कर ही समस्या का समाधान निकल सकता है। जबकि कश्मीर के कुछ नेता अटानमी की मांग कर रहे हैं और कुछ आजादी की, ऐसे में कश्मीरी अवाम जागरूक हो चुका है कि केंद्र सरकार के साथ बैठ कर ही समस्या का समाधान निकल सकता है। उन्होंने कहा कि जम्म-कश्मीर में नए उद्योग लगने पर स्थानीय युवाओं को पहले रोजगार दिए जाने की मांग कर रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के लोग पार्टी में शामिल हुए। जिनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर रोहित गुप्ता, एजाज खान, रंधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें