फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना ने स्वास्थ्य विभाग को दी कोविड किट

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। सेना की गुर्ज डिवीजन मिशन फर्स्ट ब्रिगेड की ओर से सीमावर्ती गांव रिगाल के प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ब्रिगेड कमांडर एसके यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुई है। इसके बचाव के लिए कोविड किटें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना अनिवार्य है। दो गज की दूरी के साथ हाथों को बार-बार धोना है। इस अवसर पर पंचायत सदोह व पंचायत मावा के सरपंचों को कोविड के बचाव के लिए कोविड किटें सौंपी गई। कार्यक्रम में बीडीओ राधिका, पीएचसी सनुरा की डॉक्टर रितिक गुप्ता, सरपंच अनीता देवी, सोमनाथ, जनकार चौधरी, पंच पुरूख सिंह सेवानिवृत्त कर्नल सोम दत्त वर्मा, डीडीसी सदस्य सुभाष भगत, आशा रानी, बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण, सीएमओ संजय तुर्की व डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें