फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारिष्ठ कांग्रेसी नेता चौ मोहन सिंह ने पार्टी की सदस्यता से दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
काग्रेस नेता चौ मोहन सिंह - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस नेता व जिला ग्रामीण उपप्रधान चौ. मोहन सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व पद से त्यागपत्र दे दिया है। यह घोषणा उन्होंने शनिवार को प्रेसवार्ता में की। चौ. मोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को सौंपा है।
विज्ञापन

पार्टी से त्यागपत्र देने पर उन्होंने कहा कि कई वर्ष से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। जब भी चुनाव होते हैं चाहे सांसद, विधायक, वीडीसी, डीडीसी के हों, पार्टी की गलत नीतियों के चलते ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया जाता है जो पहले भी चुनाव में प्रत्याशी रहे चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व मंत्रियों सहित कई वरिष्ठ नेता पार्टी के लिए कार्य नहीं कर रहे। लोगों की दिक्कतों को लेकर पार्टी के झंडे तले कार्य करने वाले लोगों की अनदेखी की जा रही, जिससे हताश होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि उपजिले में पार्टी की कोई बड़ी सभा होने पर पार्टी उच्च पदों पर बैठे नेता पूछते तक नहीं। आरएस पुरा में पार्टी की ओर से तीन सभाओं का आयोजन किया गया, लेकिन किसी पदाधिकारी ने संपर्क कर पूछा तक नहीं। पार्टी की गलत नीतियों के चलते ऐसे नेताओं को टिकट दी जाती है, जो दूसरी पार्टियां छोड़कर कांग्रेस में शामिल होते हैं। कांग्रेस पार्टी एक परिवार की पार्टी होने पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी हार के बावजूद भी ऐसे नेता को पार्टी की कमान नहीं सौंपी जा रही, जिनका देश में बड़ा नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रमादित्य सिंह ने भी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें