फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला महासचिव मास्टर अजायब सिंह मोटन की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव दीवानगढ़ में कांग्रेस की शुक्रवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला महासचिव मास्टर अजायब सिंह मोटन ने की। बैठक में कांग्रेस पार्टी की तरफ से 27 मार्च को होने वाली जनसभा को लेकर चर्चा की गई। जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की।
विज्ञापन

अजायब सिंह मोटन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से 27 मार्च को सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव दीवानगढ़ में जनसभा की जा रही है, जिसे लेकर बैठक की गई है। जनसभा को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस जनसभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के लोगों की समस्याओं में इजाफा हुआ है। जब से प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा वापस लिया गया है तब से लोगों पर केंद्र सरकार द्वारा बोझ डाला जा रहा है। प्रदेश के नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकारी कर्मचारी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं।
जनसभा में प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर तथा कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस अवसर पर सरदार बचन सिंह, गारा राम मोटन, जगदीश राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें