फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ा सलाथिया को सांबा विस में जोड़ना स्वीकार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। नेशनल कांफ्रेेंस के सांबा जिला प्रधान सुधागर गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि परिसीमन आयोग गुड़ा सलाथिया को सांबा विधानसभा क्षेत्र के साथ जोड़ने की बात कर रहा है। जिसे हम सहन नहीं करेंगे। कई साल और उससे पिछली विधानसभा में भी गुड़ा सलाथिया सांबा से बाहर रहा है। आज परिसीमन आयोग को क्या मजबूरी बन गई जो गुड़ा सलाथिया को सांबा के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर वगुना, गुड़ा सलाथिया आदि को सांबा से जोड़ा गया तो बडे़ पैमाने पर प्रदर्शन होगा। चुनाव में बहिष्कार किया जाएगा। सुधागर गुप्ता ने मांग की कि गुड़ा सलाथिया गांव को विजयपुर विधानसभा में ही रखा जाए। क्योंकि अगर सांबा में इसको जोड़ा जाता है तो क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि गुड़ा सलाथिया को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में रखा जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में विरोध प्रश्न किया जाएगा। इस मौके पर अजय शर्मा, रविंदर सिंह सलाथिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें