फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच ने एलजी के सलाहकार से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के लोगों की मांगों को उजागर करने में माहिर सीमावर्ती पंचायत हल्का तरेवा की सरपंच बलबीर कौर ने एलजी के सलाहकार फारूक खान से शनिवार को मुलाकात की। उन्हें क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से संबंधित पत्र सौंपा।
विज्ञापन

बलबीर कौर ने बताया कि सलाहकार के समक्ष तीन मांगें रखी गई हैं, जिनमें मुख्यता क्षेत्र में खराब ट्यूबवेल को जल्द ठीक किया जाए ताकि खेतों की सिंचाई हो सके। जिन किसानों ने ट्यूबवेल लगाने के लिए अपनी उपजाऊ भूमि दी है उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुहैया कराई जाए ताकि अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। तीसरी मांग में अरनिया स्थित रेड रोज क्रिकेट क्लब स्टेडियम अन्य सुविधाओं के साथ पूरे मैदान में फेंसिंग की जाए ताकि यूथ के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म सिद्ध हो सके। कहा कि तीनों मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद फारूक खान ने आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें